हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उत्तरप्रदेश ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास प्राचीन पोतरा कुंड के रखरखाव का जिम्मा मुंबई की कंपनी को दिया है। इसके साथ ही लंबे समय के बाद पोतरा कुंड की गाद साफ करने के साथ ही फव्वारों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। एएसआई यूपी ने स्मारक मित्र मुंबई की ब्राइट स्टार कंपनी द्वारा प्राचीन पोतरा कुंड की दशा सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें कंपनी के सुपरवाइजर मोहित शर्मा की देखरेख में कुंड की वर्षों से जमी गाद निकाली जा रही है। इसके साथ ही मिट्टी को गोविंद टीले पर पहुंचाया जा रहा है।
कुंड की सतह की मिट्टी का ट्रीटमेंट करने के बाद इसमें लगे पांच खराब फव्वारे की मरम्मत की जाएगी। जो कि एक कुंड के बीच में और चार फव्वारे कुंड के चारों ओर कोनों में लगे हैं। इन फव्वारों को पानी पहुंचाने वाले करीब 10 सबमर्सिबल पंप जो कि लंबे समय से खराब हैं उनकी मरम्मत कराकर दोबारा लगाया जाएगा। इसके अलावा फव्वारों को और आकर्षक बनाने वाली रंग-बिरंगी लाइट की भी मरम्मत की जाएगी। कुंड के आसपास श्रद्धालुओं के बैठने के लिए लाल पत्थर की बैंच स्थापित की जाएंगी। दो प्याऊ भी लगाई लगाई जाएंगी। एएसआई यूपी के क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी आगरा डॉ. राजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पोतरा कुंड को रखरखाव के लिए स्मारक मित्र मुंबई की कंपनी ब्राइट स्टार को दे दिया है। कुंड में सुधार कार्य और इसकी सफाई की स्वीकृति दिए जाने के बाद कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
