• Sun. Feb 15th, 2026

वृंदावन के गेस्टहाउस में पुलिस की छापामार कार्रवाई से मच गई भगदड़, आगरा से आते थे लोग

ByVijay Singhal

Jun 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के परिक्रमा मार्ग के पानीघाट क्षेत्र स्थित गेस्टहाउस में चल रहे जुआघर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआ के फड़ से पुलिस ने ताश की गड्डी समेत 3.27 लाख रुपये भी बरामद किए। गिरफ्त में आए सभी जुआरी आगरा के हैं। सीओ सदर आकाश सिंह व कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही की अगुवाई में शनिवार शाम पानीघाट क्षेत्र के तुलसीवन आश्रम के सामने श्रीकृष्ण कुंज गेस्टहाउस में पुलिस टीम ने छापा मारा तो ग्यारह जुआरियों को फड़ से दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उन्हें गेस्टहाउस में जुआ चलने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा तो मौके पर जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जुए के फड़ से ताश की गड्डी, दो कार व 3.17 लाख रुपये भी बरामद किए। गिरफ्त में आए जुआरियों में आगरा थाना ताजगंज के बगदा निवासी महेंद्र सिंह, बरोली अहीर निवासी गंदर्भ, नौपुरा निवासी तेज सिंह, मियांपुर निवासी संतोष, बरौली निवासी सुशील कुमार, गुतला निवासी निशांत तोमर, थाना बमरौली कटरा के नगला नाथू निवासी ताेताराम, बमरौली कटरा निवासी सोनू, नीरज, बमरौली निवासी अमर सिंह, समशाबाद रोड गुतला निवासी रूपेश कुमार शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.