• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में सिंधूपति सम्राट महाराजा दाहिर सेन का 1312 बलिदान दिवस मना

ByVijay Singhal

Jun 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय सिंधू सभा ने सिंधी धर्मशाला में सिंधूपति सम्राट महाराजा दाहिर सेन का 1312 बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले भारतीय सिंधू सभा का गान का उच्चारण किया उसके बाद बलिदानी महाराज दाहरसेन की जीवनी के बारे में उत्तर प्रदेश भारतीय सिंधु सभा के वरिष्ठ सदस्य रामचंद्र खत्री ने बताया कि महाराजा दाहिरसेन हिंदुत्व को बचाने में अपना बलिदान दिया हम उनके बलिदान को भूल नहीं सकते हैं। जिला अध्यक्ष सुनील पंजवानी ने बताया उनके बलिदान दिवस पर हम उनकी बहादुरी पर नमन करते हैं। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारतीय सिधू सभा मथुरा में पहली बार बलदानी दिवस मनाया गया है। महाराज जी के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर शत शत नमन किया। बलदानी दिवस पर भारतीय सिंधु सभा के उपाध्यक्ष भगवान दास मगनानी महामंत्री जितेंद्र लालवानी सुरेश मनसुखानी अशोक डावरा मनोहर मंगलानी रवि गंगवानीआदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.