• Fri. Nov 27th, 2026

परिचालन विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई

Byvijay.singhal1233

Jun 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 12.06.2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के ‘गोवर्धन’ सभा कक्ष में  मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में परिचालन विभाग द्वारा  राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ़्रा व अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री प्रनव कुमार व वरिष्ठ मंडल परिचालन  प्रबंधक श्री हृषिकेश मौर्या द्वारा दीप प्रज्वंलित कर किया गया| इस प्रदर्शनी में परिचालन विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया | अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने हिंदी में किए गए कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की |
 परिचालन विभाग में अधिकांश कार्य हिंदी में किए जाते हैं तथा निरीक्षण रिपोर्टें भी हिंदी में जारी की जाती हैं। राजभाषा हिंदी के प्रचार- प्रसार में परिचालन विभाग का योगदान उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर मंडल परिचालन प्रबंधक श्री  एन.पी सिंह और सहायक कार्मिक अधिकारी व राजभाषा अधिकारी  श्री अरविन्द कुमार एवं वरि. पर्यवेक्षक,कर्मचारी उपस्थित रहे
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.