• Sat. Feb 14th, 2026

गार्ड लोको लॉबी मथुरा में iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ByVijay Singhal

Jun 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रयागराज के दिशा-निर्देश के अनुपालन में आगरा मण्डल में सेवारत कर्मचारियों को कौशल विकास के लिये iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबन्धक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल ,अपर मंडल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा)  श्री प्रनव कुमार एव वरि० मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री सनत जैन के मार्ग-निर्देशन में आगरा मण्डल के आगरा ,मथुरा ,कोसीकलां ,ईदगाह ,धोलपुर ,अछनेरा  ड्राइवर एव गार्ड लोको लॉबी मथुरा तथा ड्राइवर एव गार्ड लोको लॉबी आगरा आदि प्रमुख स्टेशन पर किया जा रहा हैं l
आज दिनांक 11.06.2024 को गार्ड लोको लॉबी मथुरा में iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमे कर्मचरियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया साथ ही अन्य विभाग के एक- दो कर्मचरियों को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में  iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर अपने विभाग के प्रशिक्षण देने हेतु भी प्रशिक्षण दिया गया l
iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म-मिशन कर्मयोगी के मूल में iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म है – यह एक व्यापक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो व्यक्तिगत कर्मचारियों को उनकी क्षमता निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह कर्मचारियों को अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम बनाएगा, जिससे अंततः सरकारी निष्पादन क्षमताओं में वृद्धि होगी। आज के iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम में, श्रीमती विन्दु यादव,मुख्य कर्मचारी एव हित निरीक्षक,श्री विशाल सिंह चौहान, मुख्य कर्मचारी एव हित निरीक्षक , श्री तथा आईटी सेल आगरा के श्री भानु प्रताप सिंह एव अन्य शाखा कर्मचारियो द्वारा  सहयोग किया गया  हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.