हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दो युवकों ने वेंडर की पिटाई कर दी। युवक के चेहरे पर चोट लगी हैं। पीड़ित युवक ने जीआरपी थाने में शिकायत की है। जीआरपी थाने पर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे ग्वालियर निवासी पीड़ित पुष्पेंद्र ने बताया कि वह कैटरिंग वेंडर का काम करता है। सुबह प्लेटफार्म संख्या दो पर क्रेट हटाने को लेकर उसकी दो युवकों से कहासुनी हो गई।
पुष्पेंद्र का आरोप है कि दोनों युवकों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। उसके चेहरे पर भी कई मुक्के मारे। दोनों युवक मौके से भाग निकले। मारपीट करने वाले दोनों युवक भी वेंडर बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
