• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन में सिपाही ने व्यापारी से की अभद्रता, हंगामा

ByVijay Singhal

Jun 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के गेट संख्या दो की ओर जाने वाली पुरोहित गली में एक व्यापारी से पुलिसकर्मी ने अभ्रदता कर दी। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद मीडियाकर्मियों से भी पुलिस ने अभद्रता कर दी। इसको लेकर थाने पर हंगामा हो गया। गेट नंबर दो की तरफ जाने वाली पुरोहित गली से मंदिर क्षेत्र में दुकान करने वाले व्यापारी अलौकिक शर्मा गुजर रहे थे। यहां पुलिसकर्मी ने व्यापारी को जाने से रोका। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। वहां से गुजर रहे एक मीडियाकर्मी ने रुककर घटना की जानकारी करना चाही तो पुलिसकर्मी ने उससे भी अभद्रता कर डाली। इसकी जानकारी पर अन्य लोग थाने पर एकत्रित होकर पहुंचे। यहां इंस्पेक्टर के न मिलने पर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। वहीं, व्यापारी ने भी इस घटना के संबंध में आपत्ति जताई व खुद के साथ हुई अभद्रता को लेकर शिकायत की। उच्चाधिकारियों ने मामले में जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर मामला शांत हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.