हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे खाद्यान्न योजनाओं में जैसे तैसे राशन वितरण को सरल बनाने की उच्च तकनीकी का स्तेमाल बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे समस्यायें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। राशन वितरण की इस नई व्यबस्था में ई -पाश मशीन और तोल मशीन आपस मे कनेक्ट होने पर धीमा नेटवर्क पहले से ही परेशानी का सबब बना हुआ था कि अब राया में तीन दिन से सर्वर न आने से कोटेदार औऱ कार्डधारकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस माह 8 जून से 25 जून तक सस्ते गल्ले की दुकान पर गेहूं चावल चीनी का वितरण होना था। कस्वे में सरकारी सस्ते गल्ले की चार दुकानों पर खाद्यान्न होता है। 8 जून पहले दिन से ही सर्वर नही आने से राशन सामिग्री का वितरण नही हो सका । इस दौरान भीषण तपती गर्मी में राशन लेने गए उपभोगताओं को तीन दिनों से बिना राशन लिए परेशानी का सामना करते हुए लौटना पड़ रहा है जिसके चलते सर्वर न आने से राशन विक्रेता भी परेशान दिखायी दिए। नागरिको ने जिलाधिकारी से कार्यवाही का अनुरोध किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
