हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अशोका सिटी कॉलोनी में अपने भाई और बाउंसरों के साथ घुसकर किशोरियों को पीटने वाले भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने फिर अपनी दबंगई दिखाई। बलदेवपुरी महोली निवासी अधिवक्ता भगत सिंह जादौन ने अपने साथी निरजंन सिंह, भगवान सिंह व भगवान सिंह मीणा के साथ जुल्हैंदी में एक जमीन का सौदा किया था। प्रहलाद, कैलाश व सुरेश निवासी जुल्हैंदी के साथ 64.68 लाख रुपये में किया था। छह अगस्त 2022 को एडवांस के रूप में 45 लाख रुपये दे दिया। बाकी के रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई। लेकिन प्रह्लाद, कैलाश और सुरेश ने बैनामा नहीं किया। इस पर भगत सिंह ने सिविल जज के न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय में प्रह्लाद आदि को कोई भी निर्माण करने से रोक दिया। आरोप है कि भूपेंद्र चौधरी और सुशील चौधरी ने इस भूमि का सौदा कर लिया। 26 मई को भूपेंद्र चौधरी अपने भाई सुशील, रूपेश, प्रहलाद, कैलाश व सुरेश ने अपने 15 साथियों के साथ रात 12 बजे जमीन पर बाउंड्री कराने का प्रयास किया। आरोप है कि जब भगत सिंह मौके पर पहुंचे। तब भूपेंद्र व सुशील ने अपने साथियों के साथ तमंचे से भगत सिंह पर फायरिंग की। किसी तरह भगत सिंह ने खुद को बचाया। भगत सिंह का आरोप है कि आए दिन जमीनों को लेकर भूपेंद्र चौधरी और उनके भाई अपने बाउंसरों के साथ विवाद करते हैं। उनके विरुद्ध अब तक 11 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। एसएसपी डा. शैलैष कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
