• Fri. Nov 27th, 2026

वृंदावन सीवर हादसा: डीएम-एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, शासन को भेजी रिपोर्ट

Byvijay.singhal1233

Jun 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

Table of Contents

मथुरा। वृंदावन में हुए सीवर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी है। माना जा रहा है कि जल्द परिवार को आर्थिक सहायता राशि जारी हो सकती है। वृंदावन में सीवर हादसे की सूचना पाते ही डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हादसे के कारणों का पता लगाया। रेस्तरां के कर्मचारियों से वार्ता की। इसके बाद हादसे की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी। डीएम ने बताया कि हादसे के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है। परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया कि इस हादसे में जो भी लोग जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। इधर, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ मौके पर एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार, एएसपी/सीओ कुंवर आकाश सिंह, इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही, एसीएम वृंदावन राजकुमार भास्कर हादसे की जांच में लगे रहे। शवों को जैसे ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसीएम वृंदावन राजकुमार भास्कर तत्काल यहां भी पहुंचे। वृंदावन पुलिस से पंचायतनामे की कार्रवाई कराई गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी इस मामले में परिजनों की तहरीर का इंतजार है। परिजन तहरीर नहीं देंगे तो पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.