• Fri. Nov 27th, 2026

महज 400 रुपये के लिए जान गवां बैठा श्याम, लाश की ऐसी हालत हुई… पत्नी हुई बदहवास

Byvijay.singhal1233

Jun 9, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन सीवर हादसे में जान गवांने वाला  मजदूर श्याम गरीब परिवार से था। नौहझील के सल्ला गांव में उसका परिवार रहता है। वह अपनी पत्नी नीलम और तीन बच्चों के साथ बिरला मंदिर के पास मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। महज 400 रुपये की दिहाड़ी की खातिर श्याम मौत के सीवर में उतरकर अपनी जान गंवा बैठा। मृतक श्याम के भाई नीरज ने बताया कि उन्हें शाम चार बजे करीब अपने भाई की मौत की सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से मिली। प्रधान को पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही श्याम की पत्नी नीलम बदहवास हो गई। 15 साल की बेटी पूनम की तबीयत बिगड़ गई। अमित और प्रिंस तो वृंदावन में ही काम कर रहे थे, लेकिन शनिवार से कार्य करने के लिए श्याम आया था। उसे क्या पता आज ही कार्य की शुरुआत होगी और आज ही उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.