• Thu. Nov 26th, 2026

शहर कोतवाली के नया नगला में महिला ने गृहक्लेश में फंदा लगाकर दी जान

Byvijay.singhal1233

Jun 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के नया नगला में एक महिला ने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के पीछे गृहक्लेश सामने आ रही है। शुक्रवार देर रात मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया। मायके व ससुराल वाले आत्महत्या को लेकर चुप्पी साधे हैं। निक्की (21) पुत्री भूरी सिंह निवासी अन्हाई गेट, सुभाष कॉलोनी, भरतपुर की शादी एक वर्ष पूर्व कौशल निवासी नया नगर शहर कोतवाली के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम निक्की ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि गृहक्लेश के कारण उसने आत्महत्या की है। इधर, निक्की के ससुर रत्नलाल की ओर से मायके वालों को बहू की आत्महत्या की सूचना दी गई। देर रात को वह मौके पर पहुंचे। सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पहले तो वह हत्या का आरोप लगाने लगे। मगर, बाद में उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की पुलिस से बात कही। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया गया। उनकी ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.