• Sun. Nov 8th, 2026

मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में बिस्तर पर लेटकर मसाज, ED को कोर्ट से मिला नोटिस

Byvijay.singhal1233

Nov 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
दिल्ली की तिहाड़ जेल से कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो वायरल होने के बाद कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. जिसमें वीडियो लीक होने के बारे में जवाब मांगा गया है. वीडियो लीक होने के बाद सत्येंद्र जैन की कानूनी टीम ने प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई की मांग को लेकर विशेष कोर्ट पहुंची थी. जैन की कानूनी टीम का आरोप है कि ईडी ने कोर्ट में दिए गए हलफनामे के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया है. अब इसको लेकर स्पेशल कोर्ट के जज विकास ढुल ने ईडी को नोटिस जारी किया है और मामले की सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की. दरअसल, तिहाड़ जेल की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. जिसमें सत्येंद्र जैन बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनके पैर में मसाज कर रहा है. सत्येंद्र जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं. अब इसको लेकर विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है। बता दें कि ईडी ने 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था. इससे पहले अप्रैल महीने में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं. जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई और कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया. इसके बाद से ही वह तिहाड़ जेल में बंद है। इस बीच जेल में उन्हें विशेष सुविधाएं जैसे मसाज आदि मिलने के आरोप बीजेपी ने लगाए थे. ईडी ने भी कोर्ट से इसकी शिकायत की थी. जिसमें कहा गया था कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. जैन के ऐशो-आराम की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी गई थीं. ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.