• Mon. Feb 9th, 2026

लक्ष्मी नगर तिराहे से गऊघाट तक बनेगी फोरलेन रोड

ByVijay Singhal

Jun 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के अति व्यस्ततम लक्ष्मीनगर तिराहे से लेकर टैंक चौराहे तक मार्ग की दशा सुधरने जा रही है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण इस मार्ग का तीन चरणों में चौड़ीकरण कराने के साथ ही यातायात की दृष्टि से सुविधाजनक बनाएगा। उबड़-खाबड़ और गड्ढों युक्त मार्ग के रूप में पहचाने जाने वाले लक्ष्मीनगर तिराहे से गऊघाट तक फोरलेन बनाया जाएगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सहयोग से लक्ष्मीनगर तिराहे से लेकर गऊघाट तक फोर लेन मार्ग का बनाएगा। इस कार्य पर लगभग 5.5 करोड़ की लागत आएगी। गऊघाट से लेकर सदर बाजार तक लगभग सात करोड़ और सदर बाजार से टैंक चौराहे तक के मार्ग के चौड़ीकरण लगभग चार करोड़ की लागत आएगी। मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। मार्ग के दोनों ओर ऑर्नामेंटल पोल वाली लाइटें भी लगाई जाएगी। एमवीडीए की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के पास होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि लक्ष्मीनगर तिराहे से टैंक चौराहे तक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। डिवाइडर बनाने के साथ ही लाइटें भी लगाईं जाएंगी। यह कार्य अवस्थापना विकास निधि से किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.