• Thu. Nov 26th, 2026

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगी कुर्बानी

Byvijay.singhal1233

Jun 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 17 जून को इस बार बकरीद मनाई जाएगी। इसको लेकर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अफसरों व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। इसमें साफ निर्देश दिया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। सार्वजनिक तौर पर अवशेष नहीं फेंके जाएंगे। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर भी प्रतिबंध रहेगा। लोग शांति से त्योहार मनाएं और भाईचारे को कायम रखें। डीएम-एसपी ने लोगों ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। बैठक में ईद-उल-अजहा को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, डिजिटल वालंटियर्स के साथ शांति समिति की बैठक के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। अफवाहों व झूठी खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई करें। पुलिस द्वारा विभिन्न संगठनों पर भी निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है। मुस्लिम बाहुल्य बाजारों व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खासी निगरानी रखी जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.