• Thu. Nov 26th, 2026

विदेशी मेहमानों के साथ झगड़ा कर रहे थे दबंग, विरोध करने पर अधेड़ को पीटा, मारी गोली

Byvijay.singhal1233

Jun 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत गांव सुनरख में गांव के ही कुछ लोगों का विदेशी मेहमानों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने आए पड़ोसी को झगड़ा कर रहे गांव के लोगों के एक साथी ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर घायल होकर गिर गया। मौके पर पहुंची जैंत पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित ने आरोपियों पर पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है। जैंत पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल राजेश गौतम 45 वर्षीय ने बताया कि लखमी के भाई, बेटा, भतीजे एक साथ मिलकर विदेश मेहमानों के साथ झगड़ा कर रहे थे। वह विदेशी मेहमानों को बचाने पहुंचा, तो छत पर चढ़कर लखमी के छोटे लड़के संदीप ऊर्फ नन्ना ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीधे कंधे के पीछे जाकर लगी। आरोपी संदीप के पिता ने करीब 18 वर्ष पहले उसके भाई को भी गोली मार दी थी। जिसमें समाज के दबाव के चलते उन्होंने राजीनामा कर लिया। आरोपी संदीप होली से ही उसे गोली मारने के लिए घूम रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहित मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों की कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष तहरीर दे रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.