• Thu. Nov 26th, 2026

वृंदावन की काशीराम कॉलोनी में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Byvijay.singhal1233

Jun 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन नगर के कांशीराम काॅलोनी में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदि था। गौरा नगर निवासी धर्मवीर (18) पुत्र स्व. निरोती मंगलवार शाम घर से कांशीराम कॉलोनी निवासी दोस्त कमल और आकाश से मिलने गया था। रात में देर होने पर धर्मवीर दोस्त के फ्लैट की छत पर सोने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देररात करीब ढाई बजे अचानक गिरने की तेज आवाज सुनाई दी, जब उन्होंने देखा तो धर्मवीर जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। धर्मवीर ब्लाॅक 44 की चौथी मंजिल से सोते समय नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग उसे लेकर अद्धा पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक का भाई पवन भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक ई-रिक्शा चलाने का काम करता था और नशे का आदी था। बीती रात भी उसने दोस्तों के साथ नशा किया था। चौकी प्रभारी रणजीत नागर ने बताया युवक की नशे के चलते मौत हुई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.