• Tue. Feb 10th, 2026

राया में विप्र सम्मेलन व भगवान परशुराम शोभायात्रा 23 जून को

ByVijay Singhal

Jun 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा राया में श्री ब्राहाण सभा के तत्वावधान में 23 जून को विप्र सम्मेलन व भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा का आयोजन भगवान परशुराम मंदिर गोपाल बाग में किया जाएगा। इस संबंध में भगवान परशुराम मंदिर पर श्री ब्राहाण सभा रजि. की कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर विचार विमर्श किया गया। श्री ब्राहाण सभा के अध्यक्ष प.अरविंद शर्मा ने बताया कि 23 जून को राया में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। बृज के संतजनों के सानिध्य में विप्र सम्मेलन व मंदिर जीर्णोद्धार शिलान्यास किया जाएगा। शाम 4 बजे मंदिर परिसर गोपाल बाग से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक श्रीकांत शर्मा जिला पंचायत हाथरस अध्यक्ष सीमा उपाध्याय कोल अलीगढ़ विधायक अनिल पाराशर एवं संत जनों में स्वामी रामदेवानन्द फूलडोल दास महाराज महामंडलेश्वर सनत कुमार महंत सुंदर दास महाराज हेमकांत शरण देवाचार्य महंत हरिशंकर दास नागा मनोज मोहन शास्त्री विष्णु शरण भारद्वाज प्रदीप गौड़ रमाकांत गोस्वामी के अलावा बृज के ब्राहाण समाज से जुड़े विशिष्टजन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री प. श्याम सुंदर शर्मा करेंगे। शोभायात्रा गोपाल बाग से आरम्भ होकर मांट रोड हाथरस रोड कटरा बाजार रेतिया बाजार होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। शाम सात बजे से प्रसादी आयोजन होगा। बैठक में उपाध्यक्ष शिवकुमार गौतम किशन मोहन शर्मा योगेश शर्मा प्रदुम्न दीक्षित विष्णु शर्मा श्याम बाबू भारद्वाज राकेश कुमार पाठकअनीश रावत विनोद पाठक सौरव गौतम व अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.