• Wed. Feb 11th, 2026

अमेरिकी युवक को हुआ रशियन लड़की से प्यार, बिना सोचे समझे उठाया ऐसा कदम; कोर्ट पहुंचा मामला

ByVijay Singhal

Jun 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में अमेरिकी युवक पर रूस की लड़की को शारीरिक संबंध बनाने के लिए बहला फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने पर लड़की के पिता ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया है। वहीं लड़की ने वीडियो जारी कर पिता पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुद घर छोड़ने की बात कही है। पुलिस ने लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर नारी निकेतन भेजा है। राधारमण मंदिर घेरा स्थित चैतन्य धाम में रहने वाले मैक्सिको (रूस) निवासी. शख्स की बेटी 14 मई को घर से गायब हो गई थी। लड़की के पिता द्वारा 21 मई को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया पर एफआईआर दर्ज न किये जाने पर 23 मई को सीजेएम कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र लगाया जिसमें पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी को 14 मई की शाम गोविंदा हेरिस निवासी एमवीटी ब्लॉक, फ्लैट नम्बर 202 शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के लिये बहला फुसलाकर साथ ले गया है। जब वह बेटी से मिलने फ्लैट पर पहुंचे तो बिशाखा पत्नी बिन्सिल ने मारपीट कर भगा दिया। वहीं लड़की ने वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा है कि उसका जन्म 12 जुलाई 2006 में हुआ था। उसे किडनैप नहीं किया गया है बल्कि उसने घर छोड़ा है, क्योंकि उसके पिता उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उत्पीड़न करते हैं। मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.