• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा। अग्रवाल सभा मथुरा के त्रिवार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं

ByVijay Singhal

Jun 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप निबंधक आगरा द्वारा नामित चुनाव अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव ने सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर ली है। इनमें डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. केबी सिंह, राधेश्याम बंसल, ओम प्रकाश बंसल, जुगल किशोर अग्रवाल, विनोद टेटिवाल, रमेश चंद आर्य, वकुल बंसल, जयप्रकाश शर्मा शामिल हैं।अग्रवाल सभा की निर्विरोध निर्वाचित 42 सदस्यीय कार्यकारिणी की वैधता को समाप्त कर दिया गया है। सब रजिस्ट्रार, आगरा चिटफंड सोसायटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर मामले में दूसरी बार सुनवाई कर कमेटी को कालातीत घोषित किया है। साथ ही धनौटा, बलदेव राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. अखिलेश यादव को चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किया है। इससे नई कार्यकारिणी के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।बताया जा रहा है कि चुनाव जून में ही हो सकते हैं। बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज के चेयरमैन व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, शशिभानू गर्ग व पराग गुप्ता ने बताया कि करीब 13 हजार मतदाता/सदस्यों वाली 70 साल पुरानी अग्रवाल सभा की 43 पदाधिकारी और सदस्यों वाली कार्यकारिणी का तीन वर्ष के लिए चुनाव होता है। चुनाव अधिकारी ने अपने सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर ली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.