• Thu. Feb 12th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा में न हो कोई चूक

ByVijay Singhal

Jun 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पिछले दिनों देश के कई स्थलों व स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिलने व श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद को लेकर जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश के एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल मथुरा आए। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा- जन्म स्थान की सुरक्षा में कोई चूक न हो। खुफिया एजेंसियां सतर्क रहें। सुरक्षा व्यवस्था का प्लान भी तैयार किया। हालांकि योजना के बिंदुओं को उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया है। मगर, बताया जा रहा है कि आगामी समय में यह और अधिक सुरक्षा जवान बढ़ाए जाने पर विचार हुआ है। एडीजी सुरक्षा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के साथ ही शाही ईदगाह मस्जिद परिसर में सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण किया। जवानों की संख्या, श्रद्धालुओं की समय व दिनवार संख्या आदि पर समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। जवान चेकिंग करें। मगर, श्रद्धालुओं के साथ कोई अभद्रता नहीं होनी चाहिए। उनको चेकिंग में सहयोग व मंदिर व्यवस्था में सहयोग के लिए प्रेरित किया जाए। मंदिर परिसर में स्थलीय निरीक्षण के दौरान एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक आईबी, महानिरीक्षक सीआरपीएफ, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.