• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में दवा व्यापारी के अपहरण का प्रयास, लात-घूंसों से पीटा…कार में डाल न सके तो लूट ले गए बैग

ByVijay Singhal

May 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की कृष्णा ऑर्चिड कॉलोनी के पास बुधवार रात कार सवार बदमाशों ने दवा व्यापारी के अपहरण का प्रयास किया। मगर, वह विफल हो गए। इस पर दवा व्यापारी संग लूट कर भाग गए। पीड़ित ने देर रात ही थाने में तहरीर दी। इधर, व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस संबंध में एसपी सिटी से मिले। उन्हें बताया कि दवा व्यापारी के साथ तीन साल में यह तीसरी घटना है।
कृष्णा नगर में दवा की दुकान करने वाले पवन अग्रवाल निवासी कृष्णा ऑर्चिड कॉलोनी, हाईवे ने बताया कि वह रात साढ़े नौ बजे करीब दुकान को बढ़ाकर घर जा रहे थे। कॉलोनी के पास पहुंचे। तभी हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। मारपीट कर कार में डालने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्हें लात-घूंसों से मारा। इसके बाद हाथ में लगे बैग को छीनकर भाग गए। उक्त बैग में 10 हजार रुपये, जरूरी कागजात, दो मोबाइल थे। पवन अग्रवाल ने बताया कि यह लगातार तीसरी वारदात है। इससे पहले 2021 तथा 2023 में भी उनके साथ इसी प्रकार वारदात हो चुकी हैं। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की गई। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इलाके के सीसीटीवी खंगाले गए। इधर, बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने इस घटना पर रोष जाहिर किया। 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, महामंत्री जगत बहादुर अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंदन आहूजा, प्रदीप अरोड़ा, राम शर्मा, शंकर लाल अग्रवाल, राधा वल्लभ पचौरी आदि शामिल रहे। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.