• Sun. Jun 28th, 2026

आगरा-मथुरा में अंगारों सी दहकी सड़कें, रेड अलर्ट हुआ जारी; पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस

ByVijay Singhal

May 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में चिलचिलाती धूप, अंगारों सी दहकती सड़क और लू के थपेड़े, आगरा मंडल के मौसम का मिजाज इन दिनों बहुत गर्म है। सुबह 8 बजे से निकला सूरज शाम 6 बजे भी इतना गर्म होता है कि लोग उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। 24 मई तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मंडल के एक भी जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं है। प्रदेश के टॉप थ्री गर्म शहरों में दो आगरा मंडल के हैं। मई के पहले सप्ताह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी थी। पिछले चार दिनों से गर्मी रोज रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मथुरा-वृंदावन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 46.6 डिग्री के साथ आगरा दूसरे और 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। शहर का न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री से बढ़कर 30.4 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में हालांकि सूर्य और बादलों की लुकाछिपी चली। इससे अधिकतम तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम होने से उमस बढ़ गई। मंडल में सोमवार को फिरोजाबाद और कासगंज जिलों का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया तो मैनपुरी का 45.3 और एटा का 45 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 24 मई तक आगरा मंडल में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन में धूप निकलेगी और लू चलने से जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.