• Sat. Nov 28th, 2026

भीषण गर्मी में भरतपुर गेट इलाके में नहीं पहुंच रहा पानी, लगाया जाम

Byvijay.singhal1233

May 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी के सितम के साथ ही जनता को सिस्टम की लापरवाही भी परेशान कर रही है। शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण लोग पानी खरीदकर घरेलू कामकाज कर रहे हैं। भरतपुर गेट इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भरतपुर गेट चौराहा पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर शांत किया। नगर निगम के वार्ड संख्या पांच के भरतपुर गेट स्थित ऊंट गली, तकेला गली, गुर्जर गली में पानी सप्लाई न होने के आरोप लगाते हुए लोगों ने बताया कि इन गलियों पेयजल लाइन तो पड़ी है। मगर 8-8 दिन तक पानी नहीं आता है। पानी भरने के लिए दूर तक भटकना पड़ता है। क्षेत्रीय महिलाओं ने यह भी बताया कि वह नगर निगम के अधिकारियों से लेकर पार्षद के पास गुहार लगाने को गईं। मगर, कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि घरेलू कामकाज तक के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.