हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में केशीघाट के पांटून पुल से छटीकरा का गिर्राज सिंह एक वृद्ध ने यमुना के गहरे पानी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बीमार था और ऐसे में उसे अपने बच्चों का साथ नहीं मिल रहा था, जिससे वह निराश था। हालांकि समय रहते हुए नाविकों ने डूबने से पहले ही वृद्ध को यमुना से सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद वृद्ध के परिजन उसे अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार, केशीघाट पर मौजूद नाविकों ने जब व्यक्ति को यमुना में कूदते देखा तो आनन-फानन में एक के बाद एक कई गोताखोर पानी में कूद पड़े। नाविक जिंदगी मौत से दूझ रहे वृद्ध को सुरक्षित बचाकर किनारे पर ले आए। इसके बाद जब नाविक बलबीर, गुलाब सिंह ने वृद्ध से यमुना में कूदने का कारण जानना चाहा तो उसकी आपबीती जानकर मौजूद लोग हतप्रभ रह गए। छटीकरा निवासी वृद्ध गिर्राज सिंह के बताया कि वह पिछले आठ दिनों से बीमार और भूखा है। एक बेटा और छह बेटियों के भरे पूरे परिवार के मुखिया गिर्राज को उसके घर में कोई रोटी देने को तैयार नहीं है। इससे त्रस्त होकर उसने जान देने का प्रयास किया था। गिर्राज सिंह की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। फोन पर सूचना देने के बाद वृद्ध का दामाद उसे अपने साथ ले गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
