• Wed. Jul 1st, 2026

भाकेयू भानू के पदाधिकारियों ने जीएम के न मिलने पर जीएम के बाबू को सौपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

May 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 17 मई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के नेता  मथुरा महानगर में बिगड़ी  मीठे पानी की व्यवस्था के संबंध में वाटर बॉक्स पहुंचे वाटर बॉक्स में जीएम जेई व कोई भी अधिकारी नहीं मिला किसान नेताओं ने दूरभाष पर  जलकल जीएम साहब से वार्ता की जीएम ने कहा तबीयत खराब होने के कारण मैं ऑफिस में नहीं आया इनके अलावा कोई भी अधिकारी वाटर बॉक्स ऑफिस में नहीं मिला किसान नेताओं ने मथुरा महानगर की बिगड़ी पेयजल समस्या के संबंध में उपस्थित बाबू को ज्ञापन सोपा।
भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा नगर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा इस भीषण गर्मी में मथुरा महानगर की जनता को पीने का मीठा पानी नसीब नहीं हो रहा है मथुरा महानगर की जनता अपने पैसे से मीठा पानी खरीदने को मजबूर है या फिर खारे पानी से अपना जीवन ज्ञापन कर रहे हैं मथुरा  महानगर के कटौती कुआं बरखंडी भैंस बहोरा भरतपुर गेट चौबिया पाड़ा शंकर गली धीया मंडी आदि क्षेत्रों की जनता खारे पानी से अपना काम चलाती हैं या फिर पैसे से पानी खरीद रहे हैं मथुरा वृंदावन नगर निगम तो बन गया लेकिन नगर निगम की कोई सुविधा नहीं है महानगर की जनता को सिर्फ टैक्स के नाम पर लूटने का काम कर रही है मथुरा वृंदावन नगर निगम महानगर में हाउस  टैक्स वॉटर टैक्स यूजर टैक्स व अन्य टैक्स लिए जा रहे हैं लेकिन जनता को कोई सुविधा नहीं मिलती ऐसी भीषण गर्मी में जनता को पीने का मीठा पानी भी नसीब नहीं हो रहा है महानगर में महिला बच्चे बड़े-बुड़े पानी के लिए दर-दर भटकते देखे जा सकते हैं कल दिनांक 16 मई 2024 को नगर आयुक्त साहब को ज्ञापन दिया था लेकिन अभी तक नई बस्ती क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में 7 नंबर से लेकर 11 नंबर गली में अभी तक पानी नहीं पहुंचा यही हाल मथुरा महानगर का है।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी 6 जून तक मथुरा महानगर की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मथुरा वृंदावन नगर निगम में होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन मथुरा वृंदावन नगर निगम के खिलाफ कल दिनांक 18 मई 2024 से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा मथुरा महानगर की जनता को अगर पीने का मीठा पानी नहीं मिला तो नगर निगम कार्यालय पर किसान अपनी भैंस गाय बकरियों चुलो के साथ मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.