हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में देर रात दिल्ली गेट पर दुकानों को बंद कराने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव में दरोगा की कार के शीशे टूट गए। पुलिस को उल्टे पांव दौड़ लगानी पड़ी। इसके बाद अतरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद मामला शांत हो सका। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली गेट पर दुकानें खुलना आम बात हो गई है। शनिवार की देर रात चौकी प्रभारी मोहित राणा अपनी कार से फोर्स समेत वहां पहुंचे और दुकानदारों से दुकानों को बंद करने के लिए कहा। दुकानदारों से इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। दुकानदारों अपनी दुकानों को बंद करने लगे, तभी कुछ लोगों ने चौकी इंचार्ज की कार पर पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। दरोगा ने जैसे- तैसे अपनी जान बचाई। इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार फोर्स समेत वहां पहुंच गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस की दबिश से पूर्व ही घरों में ताला डालकर लोग फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि पुलिस ने रविवार की सुबह वहां पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। लोगों के साथ मारपीट की। विरोध में वहां के दुकानदारों ने दुकाने बंद रखीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
