• Thu. Jul 2nd, 2026

एनजीटी ने संचालित अवैध ईंट भट्ठों के निरीक्षण,खुल सकती है पोल

ByVijay Singhal

May 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एनजीटी ने मथुरा में संचालित अवैध ईंट भट्ठों के निरीक्षण के लिए पैनल का गठन करने का आदेश दिया है। यह पैनल निरीक्षण कर दो माह में अपनी रिपोर्ट देगा। इस आदेश के बाद अवैध भट्ठा संचालकों में खलबली मच गई है। इधर, कुछ अधिकारियों के माथे पर भी पसीना आ गया है।
मथुरा में अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन की शिकायत लंबे समय से शासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक होती रही हैं। पंजीकृत ईंट भट्ठा संचालकों की एसोसिएशन भी अवैध संचालन के खिलाफ रही है। एनजीटी के इस आदेश के बाद अवैध रूप से भट्ठा संचालित करने वालों में खलबली मच गई है। यह भट्ठे मानकों को ताक पर रख संचालित हो रहे हैं। इधर, अवैध भट्ठा संचालकों को संरक्षण देने की बात भी कई बार सामने आई है। मगर, कोई ठोस जांच अब तक नहीं हुई है। अब एनजीटी के आदेश पर होने वाली जांच से उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें कई अधिकारियों की करगुजारियां भी सामने आ सकती हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार उन्हें अभी आदेश की कॉपी प्राप्त नहीं हुई है। आदेश मिलने पर उस पर अमल किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.