• Wed. Jul 1st, 2026

मथुरा वगांली घाट के इलाके में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

ByVijay Singhal

May 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली के बंगाली घाट इलाके में बृहस्पतिवार सुबह नवविवाहिता ने पति पर विवाहेत्तर संबंधों के शक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फर्रुखाबाद निवासी युवती ने तीन माह पहले ही मथुरा के युवक से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि पति के फोन पर तीन दिन से किसी अनजान युवती का फोन आ रहा था। इसको लेकर दोनों में विवाद हो रहा था। हालांकि पुलिस की जांच में टॉप्स का विवाद भी सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। फर्रुखाबाद में स्टेशन के पास रहने वाले अनिल की पुत्री 20 वर्षीय वैष्णवी ने मथुरा शहर कोतवाली में बंगाली घाट क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले गौरव के साथ प्रेम विवाह किया था। गौरव मूल रूप से फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के नगला हथोड़ा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पति के मोबाइल फोन पर अनजान व्यक्तियों के फोन आ रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.