भरतपुर गेट चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता जी ने भरतपुर गेट चौकी पर लगे पेड़ों पर जल पात्र टाग कर किया शुभारंभ
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 10 मई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी की छोटी बहन समाजसेविका स्वर्गीय श्री अनीता चतुर्वेदी की स्मृति में मथुरा महानगर में पंछियों की प्यास बुझाने के लिए जल पात्र टांगने का अभियान चलाया कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा महानगर की भरतपुर गेट चौकी से हुआ भरतपुर गेट चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता जी ने भरतपुर गेट चौकी पर लगे पेड़ों पर जल पात्र टाग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मथुरा कोतवाली में जल पात्र टांगे कोतवाली रोड से लेकर भैंस बहौरा होली गेट तक पत्र टांगे गए भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा महानगर में हमारी छोटी बहन स्वर्गीय श्रीमती अनीता चतुर्वेदी की याद में जल पात्र टांगने का अभियान चलता है जिसके अंतर्गत मथुरा महानगर में हर एक पेड़ पर जल पात्र टांगे जाएंगे जिससे भीषण गर्मी में पंछी अपनी प्यास बुझा सकें भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया प्रतिदिन दिन में तीन बार जल पात्र में जल भरेंगे। किसान नेताओं ने मथुरा जनपद के सभी पूंजी पतियों समाजसेवी राजनेताओं से अनुरोध किया की भीषण गर्मी को देखते हुए अपने घर की छतो पर जल पत्र अवश्य रखें इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी कुरेशी मुल्लाजी नगर महासचिव असलम कुरैशी युवा नेता चिरागुद्दीन कुरैशी युवा नेता तनवीर कुरेशी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
7455095736
