• Thu. Feb 12th, 2026

वृंदावन के ठा. बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन करने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले तीन युवक गिरफ़्तार

ByVijay Singhal

May 2, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में नगर के विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन करने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर फर्जी वीआईपी पर्ची देने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इनके कब्जे सर नगदी के अलावा फर्जी वीआईपी पर्ची बरामद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मंगलवार को मंदिर भ्रमण के दौरान बिहारी जी मन्दिर में श्रृद्धालुओं को वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले मोहित पुत्र चंद्रपाल निवासी रूद्रा दिन गुपी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ हाल पता आईटीआई के सामने धोरैरा किराए के मकान थाना जैत मथुरा, मनीष पुत्र श्याम बाबू निवासी गौरा नगर गिरधारी मंदिर के पास थाना वृंदावन, माधव पुत्र प्रदीप मुखर्जी निवासी राधा रमन मंदिर पर निर्मल कुंज थाना वृंदावन को बिहारी जी मन्दिर गेट न. 1 के पास से गिरफ्तार किया गया । इनके कब्जे से 08 पर्ची (वीआईपी दर्शन पास) व 13,860 रुपये नगद बरामद किये गए है। पुलिस इनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.