हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह विशेष एक्सप्रेस रेल मथुरा छावनी तक संचालित होगी। मथुरा छावनी के बाद यह ट्रेन हाथरस सिटी सिकंदराराऊ कासगंज सोरों उझानी बदायूं बरेली इज्जतनगर पीलीभीत खटीमा में ठहराव करेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन इज्जत नगर द्वारा यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा को देखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 05062/05061 टनकपुर-मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 31 दिसम्बर 2024 तक किया गया है। विस्तारित अवधि में इस गाड़ी का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन मथुरा छावनी तक रहेगा।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन में गाड़ी संख्या- 05062/05061 विशेष गाड़ी 31 दिसम्बर, 2024 तक टनकपुर मथुरा कैंट स्टेशन के मध्य यात्रा करेगी। यह ट्रेन प्रात : 4. 45 बजे टनकपुर से चलकर पूर्वान्ह 11 बजे मथुरा छावनी स्टेशन पर आएगी। यहाँ से शाम 4.55 बजे वापसी करते हुए रात्रि 11. 10 पर टनकपुर पहुंचेगी।
