• Thu. Feb 12th, 2026

बरसाना में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बरसाना पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार देर रात संयुक्त कार्रवाई में 25000 रुपये के इनामी अंतरराज्यीय ठग को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस एवं चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली कि इनामी चरण सिंह निवासी गाड़ीपुरा-सोना, जिला पलवल, हरियाणा नंदगांव के चरण पहाड़ी वाले रास्ते से जा रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से चरण सिंह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। चरण सिंह उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में लोगों से लॉटरी के नाम पर 15 महीने तक रुपये जमा करवाता था। लकी ड्रा में कार, टेंपू, व बाइक सहित लकी ड्रा नहीं निकलने पर ब्याज सहित रुपये वापस करने का लालच देकर रुपये ऐंठ कर भाग जाता था। इसके विरुद्ध अलग-अलग राज्यों के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे पंजीकृत हैं। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.