• Wed. Feb 11th, 2026

होटल में सगाई समारोह के दौरान होटल स्टाफ और लड़का पक्ष के बीच मारपीट

ByVijay Singhal

May 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक निजी होटल में सगाई समारोह के दौरान होटल स्टाफ और लड़का पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दूल्हे का भाई घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। आगरा के एक व्यक्ति ने बेटे की शादी तीन दिन पूर्व मथुरा में एक रिश्तेदारी में तय की थी। सोमवार रात को बिरला मंदिर के पास निजी होटल में सगाई समारोह चल रहा था। पीड़ित ने बताया, होटल की व्यवस्था पूरी तरह खराब थी। कार्यक्रम के लिए नीचे का हाल बुक किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक लाइट गिर गई। इसके बाद होटल कर्मियों ने दूसरे हाल में शिफ्ट कराया था। यहां पर खाने की व्यवस्था अच्छी नहीं थी। इसे लेकर होटल स्टाफ से कहा गया। इससे नाराज होकर स्टाफ ने महिलाओं को हाल में बंद करके बिजली गुल कर दी। फिर मारपीट की। इसमें उनके बड़े बेटे आकाश के चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी पर मालिक भी होटल पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की वार्ता कराकर समझौता करा दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.