• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा-राया मार्ग पर बाईक कार से टकराई बनी आग का गोला

ByVijay Singhal

May 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोसना के समीप थाना जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर राया रोड़ पर गांव गौसना के समीप सोमवार को सुबह एक बाइक कार से टकरा गई जिस कारण बाइक आग का गोला बन गई राहगीरों ने तत्परता से बाइक चालक की जान बचाई। दीवाना कलां निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र रुपेंद्र सुबह साढ़े नौ बजे मथुरा से अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहा था गांव गौसना के सामने राया की ओर से मथुरा के लिए एक कार जा रही थी। बाइक सवार ने ओवर टेक किया जिससे कार से टकरा गई और वह रेलवे लाइन की ओर गिरी। गिरते ही बाइक में आग लग गई राहगीरों ने बाइक सवार वीरेन्द्र को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा । थाना निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया घायल युवक को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है प्रार्थना पत्र आने पर कार्यवाही की जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.