• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा की आनंदपुरी कॉलोनी में 3 दिन से बिजली नहीं, हवा-पानी को तरसे लोग

ByVijay Singhal

May 1, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। शहरी क्षेत्र में आये दिन बिजली के हाल बेहाल होते नजर आ रहे हैं विद्युत अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। विद्युत अधिकारियों के निरीक्षण की बात तो बहुत दूर की है आने वाली शिकायतों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से बीएसए कॉलेज से राधिका विहार रोड़ पर आनंदपुरी कॉलौनी में बिजली न होने के कारण हवा-पानी के लिए लोग तरस गए और बच्चे स्कूल तक नहीं गए।

इस कॉलौनी की गली नं 3 में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस कारण करीब 100 घर अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली न होने के कारण घर में पानी नहीं है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। स्थानीय निवासी सचिन कुमार चित्ताड़िया ने बताया कि पिछले तीन दिन से करीब 100 घरों में बिजली न होने के कारण सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया है। पीने के पानी से लेकर नहाने तक की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली न होने से इन्वर्टर ठप पड़ गए हैं। रात की नींद भी हराम हो गई है।

इसकी शिकायत उन्होंने एसडीओ रमेश सोनी को फोन पर की। जेई रवि मौर्य को फोन किया तो उन्होंने किसी का फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा। एसडीओ से बात होने के बाद भी समस्या का कोई समाधान तक नहीं हुआ। एसडीओ द्वारा शिकायतकर्ता को लाइनमैन न होने की बात कह कर फोन काट दिया।

इसके बाद सचिन चित्तौडिया ने यूपीपीसीएल चेयरमैन से लेकर डीवीवीएनएल के एमडी एवं अन्य अधिकारियों को मेल तथा ट्वीट् किया एवं शहरी अधिशासी अभियंता से फोन पर भी शिकायत दर्ज करायी।

स्थानीय एड. अवनीश उपाध्याय ने बताया कि विद्युत अधिकारियों की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है अगर समय से अधिकारी निरीक्षण करते रहे हैं तो समस्याएं आना तो बहुत दूर की बात है, वह पास तक नहीं भटक सकतीं लेकिन ऐसा नहीं है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.