हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पिटा ने पीटा तो बेटी घर से भागकर मथुरा आ गई। जीआरपी ने किशोरी को ट्रेन से बरामद कर लिया। इधर, एक और किशोरी प्रेमी से मिलने मुंबई जा रही थी, जिसे जीआरपी ने बरामद कर लिया। जीआरपी टीम ने दो किशोरियों को बरामद किया है। इनमें एक पिता की पिटाई की वजह से घर से भाग आई, जबकि दूसरी प्रेमी से मिलने घर छोड़ आई। फिलहाल दोनों जीआरपी की निगरानी में हैं। 15 वर्षीय एक किशोरी छत्तीसगढ़ के शेरगढ़ की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में बताया कि पिता ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस वजह से वह नाराज होकर घर से भाग आई। गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर घर से दूर जाने वाली थी।
दूसरी किशोरी की भी उम्र 15 वर्ष है। वह अलीगढ़ के अतरौली की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि किशोरी का प्रेमी मुंबई में रहता है। वह उससे मिलने जा रही थी। अलीगढ़ से बस में बैठकर मथुरा आई। यहां से पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मुंबई जाने वाली थी। तभी जीआरपी ने उसे बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि दोनों किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने पर दोनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
