हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।विगत दिनो सोशल मीडिया के माध्यम से एक फर्जी भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वारा फेसबुक पोस्ट पर मथुरा नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल व चुने हुए पार्षदों पर हरामखोरी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है उसी संदर्भ में को नगर निगम के लग 35 पार्षदों ने बैठक कार्यवाही की मांग की।वहीं पार्षदों द्वारा बताया गया कि विगत दिनों मथुरा महानगर की एक तथाकथित समीक्षा बैठक में पार्षदो व महापौर विनोद अग्रवाल को आरोपित करते हुए अनर्गल टिप्पणियां की गयी है।वहीं भाजपा कार्यकर्ता संतोष ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से पार्षदों को व भाजपा को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि उलटा मथुरा महानगर के बूथ अध्यक्षों के 60000रुपे खाने के पैसों का उक्त फर्जी मण्डल अध्यक्ष ने बन्दरबाट किया है इस सब में मथुरा महानगर अध्यक्ष जी का संरक्षक प्राप्त है, जबकि पार्षदो ने मेहनत से काम किया है और पूरे दिन बूथों पर डटे रहे है।
इस हुई बैठक में 43 में से 40 पार्षद उपस्थित रहे, वहीं सभी पार्षदों ने मांग है कि उक्त फर्जी मण्डल अध्यक्ष के खिलाफ अनुशासन कार्यवाही की जाये।
इस अवसर उपसभापति मुकेश सारस्वत हनुमान गुर्जर रचना रामकिशन पाठक राकेश भाटिया राजवीर सिंह संजय अग्रवाल पुस्पादेवी नीतू कुन्जवितरी भारद्वाज व अभिजीत कुमार अंकुर गुर्जर सरस्वती धर्मेश तरुण कुमार सैनी राजेन्द्र प्रसाद उमा दीक्षित पूजा बृजेश अहेरिया लीला प्रधान आदि मौजूद थे
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
