• Mon. Feb 9th, 2026

प्रधानाचार्या की बेटी का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के एक शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या की बेटी का अपहरण करने के आरोपी को रविवार को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि जब पुलिस ने आरोपी के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी व जेल भेजने की जानकारी दी तो उन्होंने उससे किनारा कर लिया और मुलाकात तक को नहीं आए। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर सदर बाजार थाना छोटेलाल ने बताया कि बीती 24 मार्च को राहुल निवासी मैनागढ़, कृष्णापुरी व हाल पता अशोका हाईट्स, हाईवे के खिलाफ बाजार गई एक 25 वर्षीय युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस की मदद और मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर युवती को बरामद कर उसके परिवार को सौंपा था। फरार आरोपी को क्लेंसी स्कूल के सामने ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.