हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में देर रात दोस्त के साथ होटल से खाना लेकर घर लौटते समय एक युवक पर बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। युवक गोली लगने बाल-बाल बच गया। इस घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। सीसीटीवी में एक बाइक सवार पैदल जाते युवक पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित युवक ने परिवार के ही तीन लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मंगलवार की देर रात रविकांत पुत्र छगन लाल निवासी इंद्रा कॉलोनी अपने दोस्त योगेंद्र पहलवान निवासी बहज राजस्थान के साथ होटल से खाना लेकर घर लौट रहा था। योगेंद्र रविकांत को घर के बाहर सड़क पर छोड़कर चला गया। इसके बाद एक युवक बाइक से आया। चलती बाइक से रविकांत पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में रविकांत गोली लगने से बाल-बाल बचा। फायरिंग का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित रविकांत ने परिवार के ही तीन लोगों के खिलाफ फायरिंग की तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया फायरिंग के आरोप में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
