हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की नितिन विहार कॉलोनी में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया गया है कि पत्नी जिद पर अड़ी थी कि वो मायके से वापस नहीं आएगी। इसी बात को लेकर पति परेशान रहता था। घरवालों ने कमरे में उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवराज उर्फ डीएम (22) पुत्र राजेंद्र सिंह जाटव पेंटर था। वह कामकाज के सिलसिले में काफी समय पहले मथुरा आया था। बाद में नितिन विहार कॉलोनी, गिरधर नगर, हाईवे में मकान भी बनवा लिया। आगरा के कागारौल से अपने पिता-मां को भी यहीं ले आया था। इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी के अनुसार शनिवार शाम को काम कर वापस घर लौटने के बाद देवराज अपने कमरे में जाकर सो गया। रविवार सुबह उसके कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला। इस पर परिवार वालों ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर गेट तोड़ा गया। देवराज अचेत हालत में बेड पर पड़ा था। परिवार वाले अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ की तो सामने आया कि चार साल पहले उसकी शादी आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ। इधर, घर में क्लेश बढ़ने के चलते वह मायके चली गई। अब वह वापस नहीं आ रही थी। इसी बात से आहत देवराज ने जान दे दी। पुलिस ने देवराज के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
