• Thu. Nov 26th, 2026

डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, चपेट में आयीं कई मशीनें; छह घंटे तक भड़कते रहे शोले

Byvijay.singhal1233

Apr 28, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। यमुनापार में नगर निगम मथुरा-वृंदावन के यमुनापार स्थित डंपिंग यार्ड में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कूड़े में लगी आग धीरे धीरे इतनी विकराल हो गई कि इसने कई मशीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। शनिवार को सुबह करीब दस बजे नगर निगम के यमुना पार स्थित डंपिंग यार्ड में अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह आग वहां एकत्र कूड़े के ढेर में लगी थी। धीरे धीरे आग बढ़ने लगी और आसपास के सूखे कूड़े को अपनी चपेट में ले लिया। यहां तक कि कूड़े के उलटने-पलटने वाली कई मशीनें भी आग से घिर गईं। आग को विकराल होते देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी आग बुझाने के लिए इधर से उधर भागदौड़ करते दिखे। कर्मचारियों ने बाल्टियों की मदद से लगातार पानी छिड़क कर आग पर काबू करने का प्रयास किया, हालांकि इसमें वे सफल नहीं हो पाए। इस बीच डंपिंग यार्ड में आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो मौके पर कई गाड़ियां पहुंची। काफी देर तक प्रयास करने पर करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त ने कहा डंपिंग यार्ड में शॉर्ट सर्किट से सूखे कूड़े में आग लग गई थी। जो मशीनें आग की चपेट में आयीं, वे पुरानी थीं और निष्प्रयोज्य थीं। नयी मशीनों के लिए पहले ही टेंडर निकाल दिए गए हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.