• Tue. Feb 10th, 2026

महावन में बहनों से फोन छीनने वाले तीन गिरफ्तार:स्कूटी सवार युवतियों से छीना था

ByVijay Singhal

Nov 16, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के मुख्य बाजार कैलाश रोड़ पर स्कूटी सवार बहनों से बदमाशों ने फोन लूटा था। बुधवार को पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन बरामद हुए। इन पां मोबाइल फोनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बुधवार को ब्रह्मकुमारी रेनू व ब्रह्मकुमारी अपनी साथी सीमा गुप्ता के साथ स्कूटी पर कैलाश रोड से जा रही थीं। रेनू फोन से बात कर रहीं थीं। पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला बोल कर दो तीन बार में झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। रेनू व सीमा ने शोर मचाया। तब तक बाइक सवार भाग गए। रेनू व सीमा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने लग गई। थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि घटना का चार घंटे के अंदर खुलासा किया गया। मोबाइल लूट के बाद सभी सीमाओं पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सर्विलांस की मदद व लोकेशन से बदमाशों का पीछा कर देर रात सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की मदद से मोबाइल लूटने वाले अरविन्द सिंह उर्फ पिन्टू निवासी हाथरस, नेपाल, इन्दल उर्फ इन्दू चौधरी को पड़ा है। इन सभी के पास से 5 मोबाइल बरामद किया गया। इन्हें बलदेव शादाबाद बॉर्डर से पुलिस ने पकड़ा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.