• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा जिले के कई मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को मतदान के दौरान जमीनी स्तर पर विकास न होने का सच दिखा

Byvijay.singhal1233

Apr 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के कई मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को मतदान के दौरान जमीनी स्तर पर विकास न होने का सच दिखा। नतीजतन भले ही शुक्रवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई हो, लेकिन लोग दूरी बनाए रहे। जिले में राधाकुंड के मुखराई मतदान केंद्र पर 1693 मतदाताओं में किसी ने भी वोट नहीं डाला। इसी क्षेत्र के कोन्हई केंद्र पर 1567 मतदाताओं में से सिर्फ 19 लोगों ने मतदान किया। सौंख क्षेत्र के बंडपुरा में सिर्फ 11 और सुरीर के इरौली जुन्नारदार में 16 लोगों ने मतदान किया। यही नहीं नौहझील, मांट और बलदेव क्षेत्र में भी केंद्रों पर नाराजगी दिखी। हालांकि अफसरों व जनप्रतिनिधियों समझाने पर लोग मान गए और नियत समय के कुछ घंटों बाद लोगों ने मतदान किया। राधारानी की ननिहाल गांव मुखराई में 1693 मतदाता हैं। यहां लोग अडिग से गांव मुखराई तक सड़क बनवाने, तहसील व ब्लॉक मथुरा के स्थान पर गोवर्धन किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर यहां के वोटरों ने सुबह से ही मतदान से दूरी बना ली। सूचना पर राज्य सभा सदस्य तेजवीर सिंह, सांसद हेमामालिनी के प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा व अन्य अफसर पहुंचे। काफी समझाने पर भी लोग नहीं माने। नतीजतन शाम छह बजे तक यहां एक भी मत नहीं डाला जा सका। राधाकुंड क्षेत्र के कोन्हई गांव में भी विकास कार्य व सड़क की बदहाली से लोगों में नाराजगी है। केंद्र के 1567 मतदाताओं में से सिर्फ 19 लोगों ने मतदान किया। हरिश्चंद्र, गोविंद सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। राया ब्लाॅक के गांव खप्परपुर के लोगों ने सादाबाद रोड से गांव तक मुख्य मार्ग सही न होने पर नाराजगी जताते हुए मतदान से दूरी बनाए रखी। लोगों के समझाने पर यहां दोपहर 2 बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। इस केंद्र पर करीब 700 वोटर हैं। इसी ब्लॉक के भरऊगढ़ मतदान केंद्र के तीन बूथों पर 5500 मतदाताओं में किसी ने भी मतदान नहीं किया। हालांकि विधायक पूरन प्रकाश, रालोद के जिलाध्यक्ष राजपाल भरगंर, जिला पंचायत सदस्य सतपाल चौधरी समेत अन्य लोगों ने मनाने की कोशिश की पर लोग नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था जब तक पचावर ब्यौही मार्ग का निर्माण नहीं हो जाता वह मतदान नहीं करेगें।

सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव इरौली जुन्नारदार के मतदान केंद्र पर दो बूथ हैं। इनमें 1400 से अधिक वोट हैं। यहां नाले की खुदाई न होने व अन्य कार्यों के न होने से लोगों में नाराजगी थी। लोगों के समझाने पर दोपहर करीब 3 बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। यहां शाम बजे तक सिर्फ 16 लोगों ने वोट डाले। चौमुहां ब्लॉक गांव देवपुरा में सड़क निर्माण न होने से नाराज लोग 5 घंटे तक मतदान से दूरी बनाए रहे। दोपहर में अफसरों के समझाने पर माने। ग्राम प्रधान ठाकुर नारायण सिंह ने बताया की वर्षों से गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क टूटी है। गांव में बिजली व पानी की भी समस्या है। शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि ने सुनी न अफसरों। इससे लोग नाराज थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.