• Tue. Feb 10th, 2026

थाना यमुनापार क्षेत्र के ढहरूआ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

ByVijay Singhal

Apr 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के थाना जमुनापार के ढहरूआ गांव के एक युवक ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। युवक अविवाहित था। आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इंस्पेक्टर थाना जमुनापार संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मान महेंद्र (22) पुत्र शेर सिंह निवासी ढहरूआ, जमुनापार के विषय में बुधवार को सुबह विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी मिली। अचेत हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से इस घटना के संबंध में जानने की कोशिश की। मगर, परिजन कुछ भी जानकारी होने से मना कर रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.