• Tue. Feb 10th, 2026

भीषण गर्मी के बीच बच्चों के लिए दो दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल

ByVijay Singhal

Apr 25, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। लोकसभा चुनाव के चलते जिले के सभी विद्यालयों में 25 व 26 को अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, 26 अप्रैल को मतदान है।मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत अधिकांशतः प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षणोत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्मिकों की मतदेय स्थल पर रवानगी 25 अप्रैल को सुबह आठ बजे से कृषि उत्पादन मंडी समिति से की जाएगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी आदि कार्यों में विद्यालय वाहनों को भी लगाया गया है। इसके दृष्टिगत सभी बोर्ड के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में दो दिन अवकाश घोषित किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में 24 से 26 अप्रैल तक मंडी में पूर्णतः कारोबार बंद रखने के आदेश दिए हैं। मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं से पोलिंग पार्टी मतदान के लिए रवाना होंगी। मतदान संपन्न कराने के बाद पार्टियां वापस लौटेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने किसानों, विक्रेताओं को मोबाइल या अन्य किसी माध्यम से मंडी में बिक्री के लिए खाद्यान्न न लाने के लिए सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.