• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में हेमा मालिनी के रोड शो: उमड़ा समर्थकों का हुजूम

ByVijay Singhal

Apr 25, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जिले में दूसरे चरण मे होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने नगर में भ्रमण कर जनता से मथुरा में कमल खिलाने की अपील की। बुधवार को मसानी चौराहे पर महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रत्याशी हेमा मालिनी ने जनसम्पर्क शुरू किया। मसानी से कच्ची सड़क होते हुए भाजपा प्रत्याशी का काफिला चौक बाजार पहुंचा जहाँ उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। उसके उपरांत स्वामी घाट विश्राम घाट छत्ता बाजार होते हुए होली गेट पहुंचीं जहाँ उनके स्वागत के लिए जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग उनकी एक झलक पाने को उत्साहित नजर आये। प्रत्याशी हेमा मालिनी ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया और पुनः तीसरी बार जीत का आशीर्वाद माँगा। जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि बृजवासियों ने उन्हें हमेशा बहुत प्यार दिया है। जनता से किए गए हर वायदे को पूरा करेंगे।

होली गेट से विकास बाजार होते हुए भाजपा प्रत्याशी का काफिला डैंपियर नगर पहुंचा जहाँ हेमा मालिनी द्वारा दीनदयाल पार्क स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने समर्थकों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह भाजपा के मथुरा जिला प्रभारी अशोक कटारिया विधायक श्रीकांत शर्मा महापौर विनोद अग्रवाल जिपं अध्यक्ष किशन सिंह लोकसभा चुनाव प्रभारी श्याम भदौरिया डॉ देवेंद्र शर्मा मुकेश खंडेलवाल डॉ डीपी गोयल चेतन स्वरुप पाराशर रविकांत गर्ग भुवन भूषण कमल जनार्दन शर्मा संजय गोविल राजेश गुप्ता नगेंद्र सिकरवार योगेंद्र चतुर्वेदी पूर्व महापौर मुकेश आर्यबंधु मनीषा गुप्ता महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी राजू यादव राजवीर सिंह सुनील चतुर्वेदी महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल अनुराग चतुर्वेदी संजय शर्मा कुंजबिहारी चतुर्वेदी महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी युवा मोर्चा यज्ञदत्त कौशिक ओबीसी मोर्चा दीपक गोला राजेंद्र होरा नारायण दास यशराज चतुर्वेदी दीपांकर भाटिया आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.