हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोकसभा के लिए 26 अप्रैल को मथुरा में होने जा रहे मतदान के लिए जनपद में पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पैरा मिलिट्री फोर्स ही मोर्चा संभालेगी। बूथ के अंदर की निगरानी भी पैरा मिलिट्री फोर्स के हवाले रहेगी। द्वितीय चरण में होने जा रहे मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीमावर्ती राज्य और जनपदों से जुड़े मार्गों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
जिले के 1103 मतदान केंद्र और 2128 बूथों पर निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शिता पूर्वक मतदान कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए 9135 पुलिस, पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। सामान्य, क्रिटिकल और बल्नरेविल बूथ-केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। किसी भी विषम परिस्थिति के लिये पुलिस, पैरा मिलट्री बल रिजर्व में भी रखा गया है, ताकि जरुरत पड़ने पर तत्काल वहां पहुंच सके। 2128 मतदान बूथ पर 9135 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी में पांच एएसपी, 11 सीओ, 79 निरीक्षक-उप निरीक्षक, 3702 हैड कांस्टेबल- कांस्टेबल, 2838 होमगार्ड के साथ 32 कंपनी के 2500 अर्द्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद किये जा रहे हैं। इसके साथ ही 13 जनपदों से पुलिस बल चुनाव ड्यूटी के लिए आ रहा है। इस में अयोध्या, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, मिर्जापुर, बिजनौर, जीआरपी मुख्याल, उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरशन के अलावा उन्नाव सीतापुर, हरदोई इटावा से होमगार्ड चुनावी ड्यूटि के लिए आ गए हैं। इनमें एक कंपनी पंजाब की है जबकि एक पीएसी की है। इसके अलावा चार कंपनी होमगार्ड की हरदोई से आ चुकी हैं।
