• Wed. Feb 11th, 2026

महावन में भूतनाथ बाबा समाधि बनाने को लेकर हुआ विवाद

ByVijay Singhal

Apr 25, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। महावन के क़स्बा में यमुना किनारे चिंताहरण के समीप श्मशान घाट है वहीं बाबा भूतनाथ का आश्रम है यहाँ बसपा के शासन काल में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो सकी उस हनुमान मूर्ति को थाना महावन में रखवा दिया गया। बाबा भूतनाथ ने भरकस प्रयत्न किए लेकिन विवाद चलता रहा।
बाबा के शिष्य मौनी बाबा गोपाल सेवादास ने बताया कि हम न्यायालय से विवाद को जीत चुके हैं लेकिन कब्जाधारकों ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं होने दिया सोमवार की शाम को बाबा भूतनाथ ने अपने शरीर को त्याग दिया उनकी समाधि लगाने के लिए समाधि बनाई जा रही थी जमीन पर किए कब्जा धारकों ने रोक दिया जानकारी मिलते ही मौके पर महावन, बलदेव थाने की पुलिस पहुंची विवाद को शांत कराया मौके पर नायब तहसीलदार प्रदुम्न त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया विवाद जमीन होने के कारण बाबा की समाधि न लगा कर उनका संस्कार कर दिया गया उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.