हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक मनीष मीना द्वारा अवगत कराया गया है कि 26 अप्रैल को जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत मतदान कराया जाना है। मतदान के दिवस उक्त मतदान में लगे पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारी को जिला प्रशासन द्वारा एन.जी.ओ. अक्षय पात्र से तैयार कराकर निःशुल्क लन्च पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा जिसमें 07 पूड़ी, 1 सब्जी, अचार व 1 मिठाई का पीस होगा। उक्त लन्च पैकेट मात्र मतदान में लगे उपरोक्त कार्मिकों के लिए ही होगा जो कि मतदान में लगे कार्मिकों को पूर्वान्हः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक बूथ पर उपलब्ध करा दिया जायेगा। उक्त लन्च पैकेट का वितरण जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कराया जायेगा।

